मुंबई: सितारों की महफिल जमाने आ रहा है 9th मुंबई ग्लोबल अवार्ड्स 16 दिसंबर को मुक्ति ऑडोटोरियम अंधेरी में होगा आयोजन
मुंबई: बताते चले कि 16 दिसम्बर, 2023 की शाम मुंबई ग्लोबल इंडिया अवार्ड मुंबई में आयोजित किया जायेगा। मुंबई ग्लोबल पत्र समूह द्वारा आयोजित मिस्टर मिस-मिसेस ग्लोबल इंडिया अवार्ड 2022का यह नौवां आयोजन होगा। ये भव्य अवार्ड फंक्शन बॉलीवुड की तमाम नामचीन हस्तियों , कलाकारों व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित मुक्ति ऑडोटोरियम में संपन्न होगा। इस अवार्ड नाइट के आयोजक हैं मुंबई ग्लोबल साप्ताहिक समाचार पत्र के प्रकाशक व सम्पादक राजकुमार तिवारी हैं। आयोजक राजकुमार तिवारी ने बताया तैयारियां हैं जोरों पर इस बार आयोजक राजकुमार तिवारी ने इस सम्मेलन को सफल बनाने में कड़ी मेहनत की उन्होंने बताया कि सारी तैयारियां जोरो शोरो से चल रही हैं,इस बार भी उन्होंने बड़ी बड़ी हस्तियों को इस कार्यक्रम में आने का न्यौता भेजा है,साथ ही साथ समाज के सभी वर्गों की मदद करने वाले समाज सेवकों,राजनेता, अभिनेता, मॉडल, मीडिया कर्मियों, शिक्षक,डॉक्टर खेल में नाम करने वाले अनेक लोगों को इस अवॉर्ड शो में सम्मानित किया जायेगा। प्रत्येक वर्ष होने वाले इस इवेंट का मीडिया को रहता है विशेष ...