संदेश

मार्च, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सुल्तानपुर की मेकअप आर्टिस्ट रागिनी सिंह को मिला फेमस आइकॉनिक अवॉर्ड,अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर के हाथों सम्मानित

चित्र
सुल्तानपुर : सहेली फाउंडेशन द्वारा वाराणसी में आयोजित फेमस आइकॉनिक अवॉर्ड का आयोजन किया गया जिसकी मुख्य अतिथि ईशा कोप्पिकर रही। बताते चले सुलतानपुर की रहने वाली रागिनी सिंह मेकअप आर्टिस्ट के रूप में वर्षों से कार्य कर रही हैं वह अपनी इस कला के माध्यम से इससे पहले भी कई बार सम्मानित हो चुकी हैं । उनकी इस जीत से उनके पति द्वारा शुभकामनाएं भी दी गई हैं। रागिनी सिंह के अवॉर्ड मिलने से उनके परिवार व मित्रो में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।रागिनी सिंह मेकअप आर्टिस्ट के साथ साथ समाज सेवाओं में भी योगदान देती रहती हैं उनका उद्देश्य सफलता के नए आयामों को स्थापित करना है।

20 अप्रैल को शक्तिमान भारत अवॉर्ड्स का मुंबई में होगा आयोजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर

चित्र
मुंबई : शिओम र क्रिएशन व नेकजाद एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति में शक्तिमान भारत अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन 20 अप्रैल को मुंबई के सहारा स्टार होटल में आयोजित होगा जिसके मुख्य अतिथि अभिनेता शक्ति कपूर होंगे । शो के आयोजक शिवांगी परमार व डॉ नेविल ने बताया कि हमारा उद्देश्य टैलेंटेड कलाकारों को मंच प्रदान करना साथ ही साथ दिग्गज सामाजिक हस्तियों को सम्मानित करना है।  हम कला के क्षेत्र में लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उन्हें आगे बढ़ाना चाहते हैं। शिवांगी परमार जो कि अपने समाजिक कार्यों व बॉलीवुड इवेंट्स के लिए जानी जाती हैं उन्होंने बताया कि हम सभी मिलकर इस शो को सफल बनाएंगे,महादेव का आशीर्वाद हमारे साथ है। बताते चले कि 20 अप्रैल को यह अवॉर्ड शो पांच सितारा होटल सहारा स्टार में आयोजित किया जाएगा जिसमें सामाजिक,राजनीतिक व फिल्मी जगत की कई मशहूर हस्तियां शामिल होंगी।