सुल्तानपुर की मेकअप आर्टिस्ट रागिनी सिंह को मिला फेमस आइकॉनिक अवॉर्ड,अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर के हाथों सम्मानित
सुल्तानपुर : सहेली फाउंडेशन द्वारा वाराणसी में आयोजित फेमस आइकॉनिक अवॉर्ड का आयोजन किया गया जिसकी मुख्य अतिथि ईशा कोप्पिकर रही। बताते चले सुलतानपुर की रहने वाली रागिनी सिंह मेकअप आर्टिस्ट के रूप में वर्षों से कार्य कर रही हैं वह अपनी इस कला के माध्यम से इससे पहले भी कई बार सम्मानित हो चुकी हैं । उनकी इस जीत से उनके पति द्वारा शुभकामनाएं भी दी गई हैं। रागिनी सिंह के अवॉर्ड मिलने से उनके परिवार व मित्रो में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।रागिनी सिंह मेकअप आर्टिस्ट के साथ साथ समाज सेवाओं में भी योगदान देती रहती हैं उनका उद्देश्य सफलता के नए आयामों को स्थापित करना है।