संदेश

अप्रैल, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मेरठ: सरधना में सोमेन्द्र तोमर का हुआ भव्य स्वागत, कहा कि मेरठ की समस्याओं से निजात के लिए प्रयासरत

चित्र
मेरठ: सरधना स्थित रघवीर सदन में सरधना विकास समिति की ओर से ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता सरधना विकास समिति के अध्यक्ष सूर्य देव त्यागी ने की।  कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर की गई। उपरांत समिति के सदस्यों ने ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर का फूल मालाओं और पगड़ी पहनाकर सम्मान किया. सोमेंद्र तोमर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में हमारा भारत निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा है. अगर मेरठ की बात करें तो मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे, मेट्रो रेल, रिंग रोड की शुरुआत वर्ष 2024 तक पूरी करने का प्रस्ताव है.  योगी द्वारा सरधना में खेल विश्वविद्यालय की घोषणा की गई है.  आगे कहा की विद्युत विभाग की आगामी योजनाओं से मेरठ जिले की बिजली की समस्या से निजात दिलाना तथा पूरे क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना है. मुख्यमंत्री योगी द्वारा किसानों को बिजली दरें आधी करने का प्रस्ताव है समिति के सदस्यों ने ग्राम के विकास हेतु अपने सुझाव भी दिए. कार्यक्रम का  संचालन संजीव गुप्ता ने किया। ...

मेरठ: स्कूल में मनाई गई बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती, इस मौके अवार्ड फंक्शन का भी किया गया आयोजन

चित्र
 मेरठ: शिवपुरम स्थित एस.बी.एस.पब्लिक स्कूल में आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई गई इस शुभ अवसर पर स्कूल में अवार्ड अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन किया गया सत्र  2021-22 में जिन बच्चों द्वारा अच्छा परफॉर्मेंस दिया गया है उन सभी बच्चों को स्कूल प्रबंधक श्रीमती सुंदरी देवी एवं स्कूल प्रधानाचार्य श्रीमती आरती कनौजिया द्वारा काला में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया इसके साथ ही उन सभी अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया  जो स्कूल के प्रति सकारात्मक सोच रखते हैं स्कूल प्रधानाचार्य द्वारा 20 साल से कार्यरत अध्यापिका श्रीमती उषा शर्मा जी को भी स्मृति चिन्ह देकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया इस आयोजन का शुभारंभ बाबा साहब के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया गया अध्यापिका श्रीमती विनीता जैन द्वारा बाबा साहब के जीवन के बारे में प्रकाश डाला गया बाबा साहब द्वारा लिखा गया भारत का संविधान के बारे में सभी को संक्षेप में बताया एवं उनके जीवन के कठिन परिश्रम को भी विस्तार रूप से बताया गया  स्कूल के इस सुंदर आयोजन में कक्षा ...

बहराइच: अधिशासी अभियंता द्वारा चलाया जा रहा चेकिंग अभियान,कर रहे बिजली चेकिंग

चित्र
 बहराइच अधिशासी अभियंता मुकेश बाबू के निर्देश अनुसार विद्युत विभाग के द्वारा एसडीओ विजय कुमार के द्वारा बड़ीहाट मकबरा के पास विद्युत की चेकिंग चलाई जा रही है जिसमें बाईपास व डायरेक्ट एवं मीटर से छेड़छाड़ करने के विरुद्ध जुर्माना किया जा रहा है इन दिनों लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है एसडीओ विजय कुमार के द्वारा बहराइच अधिशासी अभियंता मुकेश बाबू के द्वारा विद्युत चोरी को लेकर जनपद बहराइच में चार टीमें लगाई गई हैं जोकि जनपद में अलग-अलग स्थानों पर विद्युत चेकिंग अभियान चला रहे हैं और विद्युत की चोरी करने वालो के खिलाफ चालान करके जुर्माना किया जा रहा है। चेकिंग के दौरान बसीरगंज, सिविल लाइन जेई घंटाघर जेई व विजिलेंस की टीम प्रभारी लल्लू राम रावत मोजूद रहे। बहराइच मोहम्मद बिलाल की रिपोर्ट