लखनऊ में नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स: अमीषा पटेल होंगी मुख्य अतिथि, प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच


 लखनऊ: नवाबों के शहर लखनऊ में 25 अगस्त को नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन Golden Blossom Hotel में किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी।  इस अवॉर्ड शो का आयोजन सहेली फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है, जिसके संस्थापक अनिल यादव ने बताया कि यह समारोह प्रदेश के सैकड़ों प्रतिभाशाली युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का उद्देश्य रखता है। अनिल यादव, जो लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं, ने कहा कि यह आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को आगे बढ़ाने और उनके टैलेंट को एक मंच प्रदान करने का प्रयास है।

कार्यक्रम में राजनीतिक, सामाजिक, और मनोरंजन जगत की कई प्रमुख हस्तियों के साथ-साथ मीडियाकर्मियों को भी सम्मानित किया जाएगा। अनिल यादव ने मीडियाकर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग से यह अवॉर्ड शो देश और दुनिया में प्रमुखता से प्रस्तुत किया जा सकेगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

International Padman Movie Lead Role got 15 National & International Awards

सीतापुर: संगीत की दुनिया में नया टेलेंट अश्विनी निषाद को तेरा तू वजूद मेरा के लिए अभिनेत्री अमीषा पटेल के हाथों मिला अवॉर्ड

Goa: International Film Festival Goa became a memorable place, participation of many legendary craze