मेरठ: स्कूल में मनाई गई बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती, इस मौके अवार्ड फंक्शन का भी किया गया आयोजन
मेरठ: शिवपुरम स्थित एस.बी.एस.पब्लिक स्कूल में आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई गई इस शुभ अवसर पर स्कूल में अवार्ड अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन किया गया सत्र 2021-22 में जिन बच्चों द्वारा अच्छा परफॉर्मेंस दिया गया है उन सभी बच्चों को स्कूल प्रबंधक श्रीमती सुंदरी देवी एवं स्कूल प्रधानाचार्य श्रीमती आरती कनौजिया द्वारा काला में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया इसके साथ ही उन सभी अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया
जो स्कूल के प्रति सकारात्मक सोच रखते हैं स्कूल प्रधानाचार्य द्वारा 20 साल से कार्यरत अध्यापिका श्रीमती उषा शर्मा जी को भी स्मृति चिन्ह देकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया इस आयोजन का शुभारंभ बाबा साहब के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया गया अध्यापिका श्रीमती विनीता जैन द्वारा बाबा साहब के जीवन के बारे में प्रकाश डाला गया बाबा साहब द्वारा लिखा गया भारत का संविधान के बारे में सभी को संक्षेप में बताया एवं उनके जीवन के कठिन परिश्रम को भी विस्तार रूप से बताया गया
स्कूल के इस सुंदर आयोजन में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया इस आयोजन को सफल बनाने में टीना, प्रभा, शालू, पारुल गोस्वामी, अनुज, प्रिया, लक्ष्मी, रीटा आदि सभी अध्यापिकाओ का मुख्य योगदान रहा प्रधानाचार्य द्वारा सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का धन्यवाद करते हुए इस कार्यक्रम का समापन किया गया

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें