मेरठ: सरधना में सोमेन्द्र तोमर का हुआ भव्य स्वागत, कहा कि मेरठ की समस्याओं से निजात के लिए प्रयासरत

मेरठ: सरधना स्थित रघवीर सदन में सरधना विकास समिति की ओर से ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता सरधना विकास समिति के अध्यक्ष सूर्य देव त्यागी ने की।  कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर की गई। उपरांत समिति के सदस्यों ने ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर का फूल मालाओं और पगड़ी पहनाकर सम्मान किया. सोमेंद्र तोमर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में हमारा भारत निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा है. अगर मेरठ की बात करें तो मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे, मेट्रो रेल, रिंग रोड की शुरुआत वर्ष 2024 तक पूरी करने का प्रस्ताव है. 



योगी द्वारा सरधना में खेल विश्वविद्यालय की घोषणा की गई है.  आगे कहा की विद्युत विभाग की आगामी योजनाओं से मेरठ जिले की बिजली की समस्या से निजात दिलाना तथा पूरे क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना है. मुख्यमंत्री योगी द्वारा किसानों को बिजली दरें आधी करने का प्रस्ताव है समिति के सदस्यों ने ग्राम के विकास हेतु अपने सुझाव भी दिए. कार्यक्रम का  संचालन संजीव गुप्ता ने किया। 

कार्यक्रम मे मुख्य रूप  से भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज राठी, धनपाल सैनी, नीरज गुप्ता, राजीव जैन, विनोद जैन, डॉक्टर ओमकार पुंडीर, डॉक्टर महेश सोम, अनुज त्यागी, रतन सिंह, जय कुमार प्रधान, छोटेलाल,  सुधीर वर्मा, पवन शर्मा, मूलराज त्यागी, मनोज कुमार, कुलदीप त्यागी, कुंवर पाल सिंह आदि रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

International Padman Movie Lead Role got 15 National & International Awards

सीतापुर: संगीत की दुनिया में नया टेलेंट अश्विनी निषाद को तेरा तू वजूद मेरा के लिए अभिनेत्री अमीषा पटेल के हाथों मिला अवॉर्ड

Goa: International Film Festival Goa became a memorable place, participation of many legendary craze