कर्नाटका अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में रिवायत ए हलाला को मिला बेस्ट टेलीफिल्म का अवॉर्ड, असामाजिक कुरीतियों को उजागर करती है फिल्म


 कर्नाटका अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल: सर्वश्रेष्ठ टेलीफिल्म पुरस्कार से सम्मानित ''रिवायत ए हलाला" एक ऐसी फिल्म है जो बताती है कि कैसे हलाला के नाम पर समाज में फैली सामाजिक बुराइयां और तलाक के बाद कैसे शोषण होता है  एक पात्र अपनी बीवी को गलत फहमी में तलाक दे देता है और फिर गलती का अहसास होने पर दोबारा निकाह करना चाहता है लेकिन समाज में फ़ैला हलाला रिवाज आगे आता है तो कैसे अपनी बीवी को इस हलाला कुरीति से बचाता है । जिसके लिए  पाक कुरान ए शरीफ से हल निकलता है और अपनी बीवी को घर  लेकर आता है।

फिल्म समाज की कुरीतियों को करती है उजागर

फिल्म ने समाज में फैली बुराइयों को बहुत खूबसूरती से बयान किया है। रमेश जुगलान द्वारा निर्मित, टेली फिल्म को दिसंबर 2021 में जुगलान फिल्म्स के बैनर तले लॉन्च किया गया था। फिल्म में  वीरेंद्र मिश्र, काजल वर्मा, रमेश जुगलान, राजन गहलोत गुरबख्स , राज मोर और कई कलाकारों ने काम किया है। वीरेंद्र मिश्रा ने पटकथा लिखी है और राजन गहलोत ने निर्देशन किया है ।

कर्नाटका इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सम्मान पाकर बेहद खुश हूं,आगे भी ऐसी परियोजना के लिए प्रतिबद्ध रहूँगा- रमेश जुगलान(निर्माता,निर्देशक)

वर्तमान में कर्नाटका इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में  रमेश जुगलान ने पुरस्कार प्राप्त करने के बाद कहा "यह मेरी 15 वीं फिल्म है जिनमे अलग अलग भाषाओं में काफी प्रोजेक्ट  रहे हैं और मैं 22 सालों से फिल्म निर्माण में जुड़ा हूं  और मैं उन परियोजनाओं के लिए प्रतिबद्ध हूं, जो समाज को संदेश देती हैं।"

मुख्यमंत्री कर्नाटका ने फिल्म फेस्टिवल का मुहूर्त दीप प्रज्वलित करके किया

तीन दिवसीय कार्यक्रम के रूप में समारोह जिसके दौरान 2वें इंटरनेशनल कर्नाटका फिल्म फेस्टिवल हुबली में आयोजन हुआ फिल्म फेस्टिवल का मुहूर्त मुख्यमंत्री कर्नाटका ने दीप प्रज्वलित करके किया ।

साथ ही साथ मौजूद कर्नाटका फिल्म एकेडमी बंगलौर के अध्यक्ष एक्टर डायरेक्टर श्री सुनील पुराणिक , सुपरस्टार एक्टर्स मिस भव्या और नवाकर्नाटका फिल्म एकेडमी के अध्यक्ष डॉक्टर  एम ए मम्मीगटी ने फिल्म फेस्टिवल आयोजन का शुभारंभ किया ।

इस फिल्म फेस्टिवल में देश और विदेशों से अनेक भाषाओं पर 180 से ज्यादा फिल्में सामिल की गई थी ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

International Padman Movie Lead Role got 15 National & International Awards

सीतापुर: संगीत की दुनिया में नया टेलेंट अश्विनी निषाद को तेरा तू वजूद मेरा के लिए अभिनेत्री अमीषा पटेल के हाथों मिला अवॉर्ड

Goa: International Film Festival Goa became a memorable place, participation of many legendary craze