मुंबई: कल होगा मुंबई ग्लोबल अवॉर्ड समारोह ,आयोजक राजकुमार तिवारी ग्लोबल नाम ही काफी
मुंबई: कल 29 दिसम्बर, 2022 को मुंबई ग्लोबल इंडिया अवार्ड मुंबई में आयोजित किया जाएगा। “मुंबई ग्लोबल” पत्र समूह द्वारा आयोजित “मिस्टर -मिस -मिसेस ग्लोबल इंडिया अवार्ड 2022” का यह आठवां आयोजन होगा। ये भव्य अवार्ड फंक्शन बॉलीवुड की तमाम नामचीन हस्तियों , कलाकारों व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित होटल द क्लब में होगा।


आयोजक: राजकुमार तिवारी(मुंबई ग्लोबल)
इस अवार्ड नाइट के आयोजक हैं “मुंबई ग्लोबल” साप्ताहिक समाचार पत्र के प्रकाशक व सम्पादक राजकुमार तिवारी हैं।
इस बार आयोजक राजकुमार तिवारी ने इस सम्मेलन को सफल बनाने में कड़ी मेहनत की उन्होंने बताया कि सारी तैयारियां जोरो शोरो से चल रही हैं,इस बार भी उन्होंने बड़ी बड़ी हस्तियों को इस कार्यक्रम में आने का न्यौता भेजा है,तमाम कलाकारों से भरी महफ़िल के बीच यह कार्यक्रम कल शाम 6 बजे शुरू होगा।


इस बार मुख्य रूप से प्रेम चोपड़ा, जया प्रदा,आयशा जुल्का,महिमा चौधरी,विद्या बालन,शरद केलकर ,मुश्ताक खान,राहुल रॉय,सुनील पाल,अली खान,विनय आनंद,टिस्का चोपड़ा ,नुपुर सेनन,राजकुमार पाल जैसी तमाम अभिनेता अभिनेत्रियां इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।
Written By:
Amit (Mumbai Global)
DailyHunt News

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें