सीतापुर: ऑल यूपी टैलेंट का हुआ सफल आयोजन,यूपी के तमाम जिलों से आये कई प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा


 सीतापुर: आईबीएस डांस अकादेमी की तरफ से आयोजित ऑल यूपी टैलेंट में जिले व दूर दराज से आये बच्चों ने भाग लेकर अपने अपने हुनर का जलवा दिखाया,लगभग यूपी का अधिकांश जिलों से बच्चों ने भाग लिया 7 जजेस की टीम ने मॉडलिंग,डांसिंग,सिंगिंग आदि में बच्चों को विजयी चयनित कर उन्हें ट्रॉफी,सर्टिफिकेट,मेडल्स आदि से सम्मानित किया।

बताते चले आईबीएस डांस अकादमी के संचालक शाहरुख हर साल इस तरह का कार्यक्रम करते रहते हैं,पिछले वर्ष की तरह इस बार भी उन्होंने ऑल यूपी टैलेंट को अपने जिले में प्रस्तुत किया । 

शाहरुख बताते हैं कि मैं हर वर्ष बच्चों के लिए यह शो कराता हूँ ताकि वह अपना हुनर दिखाए,उन्हें इस मंच का मौका देकर उन्हें प्रोत्साहित करता हूँ, और मुझे ऐसा करके बहुत खुशी होती है कि मै उन्हें आगे बढ़ाने में इस कार्यक्रम के जरिये योगदान देता हूँ। आने वाले समय मे मैं हर तरह से कोशिश करता रहूंगा की बच्चों को ऐसे अवसर देकर उन्हें आगे बढ़ाने में योगदान दे सकूं।

आयोजित कार्यक्रम में दुर दराज से आये प्रतिभागी,फिल्म जगत से जुड़े कलाकार,मॉडल,सिंगर,मीडिया कर्मी व मुख्य अतिथि के रूप में कई दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं।

लेखक: अमित कुमार

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

International Padman Movie Lead Role got 15 National & International Awards

सीतापुर: संगीत की दुनिया में नया टेलेंट अश्विनी निषाद को तेरा तू वजूद मेरा के लिए अभिनेत्री अमीषा पटेल के हाथों मिला अवॉर्ड

Goa: International Film Festival Goa became a memorable place, participation of many legendary craze