दक्षिणी सिनेमा:निर्माता-निर्देशक व अभिनेता रमेश जुगलान नजर आएंगे कन्नड़ फिल्म 'डेयर' में,शिवराज कुमार निधि अग्रवाल होंगे लीड भूमिका में
कन्नड़: शिवराज कुमार कन्नड़ सिनेमा के जाने माने सुपरस्टार हैं,उनकी फिल्में कन्नड़ सिनेमा क्या पूरे भारत मे लोकप्रिय हो जाती हैं उनके फैंस पूरे भारत मे हैं ,जल्द ही शिवराज कुमार "DARE" नामक एक फ़िल्म में नजर आने वाले हैं जिसमे उनकी जोड़ी बनेगी अभनेत्री निधि अग्रवाल के साथ ,यह फ़िल्म बहुत जल्द फ्लोर पर जाएगी और जल्द से जल्द इसे रिलीज़ करने का प्लान मेकर्स ने बनाया है इसकी भारत के खूबसूरत लोकेशन्स पर होगी।


जाने माने अभिनेता सुमन तलवार के साथ नवा कर्नाटका फिल्म अकादमी के अध्यक्ष एम.ए मुम्मिगट्टी व निर्माता-निर्देशक रमेश जुगलान(दाएं)
कहा जा रहा है इसी फिल्म में भारतीय सिनेमा कला परिषद के अध्यक्ष ,निर्माता-निर्देशक रमेश जुगलान भी सपोर्टिंग रोल में नजर आने वाले हैं यह उनकी अभिनेता के रूप में कन्नड़ सिनेमा में डेब्यू फिल्म होगी ।रमेश जुगलान को एक निर्माता निर्देशक, समाज सेवक व अभिनेता के रूप में जाना जाता है उन्होंने अपने दम पर भारत मे ही नही वरन विदेशों में भी एक अलग पहचान बनाई है। वह हरियाणा से निकलकर मुंबई आये थे और आज एक बड़ा नाम बन चुके हैं।

कन्नड़ सिनेमा में उनका डेब्यू यह दर्शाता है कि उनके अंदर सिनेमा के प्रति लग्न व मेहनत उन्हें कही भी पहुंचा सकती है ।रमेश जुगलान भारतीय सिनेमा कला परिषद के अध्यक्ष भी हैं जहाँ वो लोगो के लिए समाजहित में कार्य कर रहे हैं हर जरूरतमंद कलाकारों की मदद से बनाई गई यह फाउंडेशन उनकी मेहनत को दर्शाती है।
Written By: Amit Kumar
Media: Dailyhunt News/Filmy Jhalak/NewsACB7/Mayanagri
.jpeg)
.jpeg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें