जन्मदिन विशेष: प्रसिद्ध संगीतकार व गायक राम शंकर जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं- रमेश जुगलान(भारतीय सिनेमा कला परिषद अध्यक्ष)
मुंबई: भारतीय सिनेमा कला परिषद के अध्यक्ष,व निर्माता-निर्देशक रमेश जुगलान की तरफ से प्रसिद्ध संगीतकार - गायक राम शंकर जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई

आज बॉलीवुड के जाने माने गायक, संगीतकार व करोड़ों संगीत प्रेमियों के दिल की धड़कन हमारे आदरणीय श्री राम शंकर जी का जन्म दिन है ।आपको जन्म दिन की बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएं ।आदरणीय श्री राम शंकर जी आप हमेशा तन्दरुस्त सेहतमंद रहें ।आपकी मधुर आवाज़ ओर संगीत पूरी दुनिया में बजता रहे ।


एक नजर इनके बारे में-
राम शंकर फिल्मी दुनिया का एक वह नाम जो बॉलीवुड फिल्म उद्योग में प्रमुखता से जाने जाते हैं। उन्होंने अपने पिता से संगीत सीखना शुरू किया और पूरी दुनिया में प्रस्तुति दी। उन्होंने 'बिच्छू, आस्था, जज मुजरिम' सहित कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है। राम शंकर जी ने 5 साल की उम्र में अपने पिता से संगीत सीखना शुरू किया, जो खुद एक गायक थे। राम ने अपनी पहली स्टेज परफॉर्मेंस 10 साल की उम्र में शबे ग़ज़ल कार्यक्रम में दी थी। उस दिन से, उन्होंने मंच पर 2000 से अधिक प्रस्तुतियाँ दी हैं। उन्होंने 100 से अधिक एल्बमों में अपनी आवाज़ भी दी है। उनका 'ब्लेसिंग टेलीमीडिया' नाम से एक प्रोडक्शन हाउस भी है। उन्हें विभिन्न संगठनों से कई पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं।

Happy Birthday to you..
🎈🎊🎁🎉🎂 🎈🎉🎈🎉🎂

वर्ष 1972 में रिलीज़ हुई फिल्म 'रास्ते के पत्थर' में अपने संगीत के माध्यम से वह काफी प्रसिद्ध हुए। यह उनकी पहली फिल्म थी और उन्होंने फिल्म का निर्माण भी किया है। वह एक बहु-प्रतिभाशाली संगीत संगीतकार हैं, जो एक अभिनेता, निर्माता और पार्श्व गायक भी हैं। उन्होंने 'येशु पालनाहार, जिज्ञासा, असीमित नशा, महिमा काशी विश्वनाथ की, स्पर्श - द टच, अर्जुन-देवा, जननी, क्रांतिपथ, बिच्छू, जानवर, आस्था आदि कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है।
भारतीय सिनेमा कला परिषद के अध्यक्ष व निर्माता-निर्देशक रमेश जुगलान साथ मे प्रसिद्ध संगीतकार गायक राम शंकर
वर्तमान में, वह ज़ी टीवी पर प्रसारित प्रसिद्ध हिंदी गायन रियलिटी प्रतियोगिता, 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' के जूरी सदस्यों में से एक हैं।
Story By: Amit Kumar
Media Partner:
Dailyhunt News/NEWSACB7/Filmy Jhalak,Mumbai
.jpeg)

.jpeg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें