मुंबई: प्रख्यात कोरियोग्राफर डायरेक्टर रेमो डिसूजा होंगे हिन्दुस्तान रत्न अवार्ड सीजन १५ के मुख्य अतिथि

 


मुंबई(डेलीहंट एक सोच): बॉलीवुड फिल्मों के चर्चित और अत्यंत सफल नृत्य निर्देशक और चित्रपट निर्देशक रेमो डि'सूजा शीघ्र ही आयोजित होनेवाले अवार्ड फंक्शन सह ब्यूटी पेजेंट हिन्दुस्तान रत्न अवार्ड सीजन १५ और मिस एंड मिसेज हिन्दुस्तानी शो कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। यह प्रोग्राम मुंबई ग्लोबल समाचार पत्र द्वारा आयोजित होता रहा है जिसके संचालक व्यवस्थापक पत्र समूह के प्रकाशक व सम्पादक राजकुमार तिवारी होते हैं। श्री तिवारी शीघ्र ही इस रंगारंग भव्य कार्यक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी संबंधित सूचना देंगे। 




ऑर्गनाइजर राजकुमार तिवारी के साथ दो को - ऑर्गनाइजर होंगे मनु शुक्ला व मोनाली एस.। सम्मानित जूरी सदस्यगण होंगे डॉक्टर अजय मोहन सहाय, अभिनेत्री आरती नागपाल, शालिनी सिंह, ऋतु गोयल और अपने विशिष्ट परफॉर्मेंस से आपकी हृतंत्री झंकृत करनेवाली (शोस्टॉपर) सुचित्रा सिंह। ग्रूमर संगीता अल्शी, एंकर वैभव शर्मा नायाब तथा डिंपल मिश्रा, मेकअप आर्टिस्ट उषा गांधी, फैशन डिजाइनर रितु गोयल और डांसर वैष्णवी एस. जिगाजिन्नी।





Organizar : Raj Kumar Tiwari(Mumbai Global)


Published By: Amit Kumar (DailyHunt Ek Soch)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

International Padman Movie Lead Role got 15 National & International Awards

सीतापुर: संगीत की दुनिया में नया टेलेंट अश्विनी निषाद को तेरा तू वजूद मेरा के लिए अभिनेत्री अमीषा पटेल के हाथों मिला अवॉर्ड

Goa: International Film Festival Goa became a memorable place, participation of many legendary craze