Exclusive: टॉलीवुड अभिनेत्री निशा सिंह राजपूत बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार,हुई खास बातचीत,आइए जानते हैं उन्होने डेब्यू को लेकर क्या कहा
Exclusive: दक्षिण भारतीय सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा जिन्होंने दक्षिणी फिल्म यू मी और हम से अपने कैरियर की शुरुवात की अब बहुत जल्द एम ए एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली फिल्म से अब बॉलीवुड डेब्यू को तैयार हैं,जिसके निर्माता हैं मोहम्मद अकरम, अमित कुमार मायानगरी से इन्होंने की खास बातचीत
-निशा जी आपने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत कहां से और कैसे की ?
मैं आपको बताना चाहूंगी सबसे पहले मैंने नेशनल लेवल पे मॉडलिंग शुरू की,इसके अलावा मैने बहुत सारे फैशन शोज में भाग लिया इसके बाद ही मैंने अपने एक्टिंग कैरियर की शुरुवात की मेरी पहली टॉलिवुड फिल्म यू मी और हम रही।जिसे खासा पसंद किया,इसके अलावा मै वेब सीरीज की शूटिंग हूं जिसका नाम है कश्मीर और साथ ही चंडिका नाम की एक फिल्म भी कर रही हूं.

-क्या आपकी यहां तक पहुंचने में किसी ने मदद की,कैसे आपने अपना रास्ता बनाया बताए ?
सबसे जरूरी तो मेरी फैमिली है जिसने हर कदम साथ दिया,हालांकि किसी भी शिखर तक पहुंचने में थोड़ा समय तो लगता ही है लेकिन मंजिल मिलती जरूर है।
-आप अपने काम व इंडस्ट्री को लेकर विचार बताएं ,आपने इससे क्या सीखा ?
देखिए इंडस्ट्री बहुत अच्छी है, इंडस्ट्री में आप अपनी मर्जी से काम करते हैं चाहे वो बॉलीवुड हो या टॉलीवुड पूरा सिनेमा ही अच्छा है ,यह सिर्फ भारतीय सिनेमा है जहां मुझे काम करके बहुत अच्छा लग रहा है और आगे भी अच्छा ही करने की उम्मीद है।

-हाल ही में आपको एक बॉलीवुड फिल्म ऑफर हुई है जिसके निर्माता है मोहम्मद अकरम ,इस पर बात करे ?
सर मैं सच में बहुत लकी हूं जो अकरम सर ने मुझे इस फिल्म में लिया,वह बहुत शांत व सरल व्यक्तित्व के इंसान हैं,अकरम सर मेरे लिए एक गॉड फादर के रूप में सामने आए हैं,उन्होंने मुझे बॉलीवुड में लांच करने की ठानी मैं उनकी आभारी हूं।यह फिल्म बहुत ही अच्छी होगी इसका विषय बहुत ही प्यारा है।

-साउथ इंडस्ट्री को लेकर क्या अनुभव रहा,साझा करे?
जी साउथ को लेकर मैं सिर्फ यही कहूंगी की यहां हर कोई सिनेमा को सिर्फ प्रोफेशन ही नही बल्कि उसे (सिनेमा-अम्मा) ,अम्मा के रूप में देखते हैं,और यहां सभी काम को लेकर क्रेजी रहते हैं दर्शक भी यहां के सभी कलाकारों को तवज्जो देते हैं,यहां सिनेमा का अलग ही क्रेज है।
आपको बहुत बहुत बधाई आप बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं,कैसा महसूस कर रही हैं आप,?
सर मैं बिलकुल रेडी हूं और मैं बहुत ही ज्यादा खुश हूं,मैं धन्यवाद देना चाहूंगी अकरम सर के प्रोडक्शन हाउस का जिन्होंने मुझे मौका दिया।

आप दर्शकों को क्या संदेश देना चाहेंगी?
मैं अपने दर्शकों व फैंस से बस इतना कहना चाहूंगी कि मुझे जितना प्यार दे रहे हैं इससे ज्यादा प्यार देते रहे,जो भी प्रोजेक्ट्स आ रहे उन्हे देखे अगर पसंद आए तो उनकी सराहना करे ,मैं अपने सभी फैंस से सोशल साइट्स के माध्यम कनेक्ट रहती हूं,मैं अपने सभी फैंस से बहुत प्यार करती हूं।
अमित कुमार से प्रेसवार्ता ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें