International Film festival of Jammu & Kashmir 2023 सितारों की सजेगी महफिल 5 व 6 अगस्त को कराया जायेगा इसका आयोजन,देश विदेश के लोग होंगे शामिल
International Film festival of Jammu & Kashmir 2023 सितारों की सजेगी महफिल अगस्त में होगा समारोह,बताते चले की जम्मू कश्मीर अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह का भव्य आयोजन 5,6 अगस्त को जम्मू के कटरा स्थित पैलेस में होने जा रहा है, मां वैष्णो देवी की इस पावन धरती पर यह समारोह होगा,जिसमे दक्षिण भारतीय से लेकर हिंदी सिनेमा व अंतर्राष्टीय कलाकर जैसे मालदीव,तुर्की,बैंकॉक,यू.एस जैसे देशों के कलाकर व अन्य देश- विदेश तक की मशहूर हस्तियां शिरकत करेंगी।

जम्मू कश्मीर की धरती पर यह आयोजन कराया जाएगा जिसका उद्देश्य जम्मू व कश्मीर के कलाकारों,सामाजिक जुड़ाव,फिल्म निर्माण से जुड़े मुद्दों व वहां के लोगो को एक मंच प्रदान किया जाए।
K.L Sahgal Cine Awards
इस समारोह के प्रस्तुतकर्ता हैं यूनिवर्सल फिल्म मेकर्स काउंसिल व हरमन कल्चरल एंड एजुकेशनल सोसाइटी
इस समारोह में जम्मू कश्मीर के सुप्रसिद्ध कलाकर के एल सहगल जी को ट्रिब्यूट के तौर पर याद किया जाएगा, व उनके नाम से के.एल सहगल सिने अवार्ड्स 2023 भी कराया जाएगा, के एल सहगल जम्मू कश्मीर निवासी पहले सुपरस्टार के तौर पर भी जाने जाते हैं।समारोह को लेकर सारी तैयारियां चल रही हैं 5,6 अगस्त को में इसे मां वैष्णो देवी की पावन धरती पर कराया जाएगा।
By: Amit Kumar



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें