मुंबई: शीबा मीडिया नेटवर्क द्वारा आयोजित यूथ आइकन इंडिया अवार्ड का हुआ सफल आयोजन,अभिनेत्री निलोफर गेसावत,सना अली खान सहित कई दिग्गज कलाकारो को किया गया समानित



 मुंबई: बताते चले कि 3 सितंबर की शाम "यूथ आइकन इंडिया अवॉर्ड " मुक्ति ऑडोटोरियम मुंबई में आयोजित किया गया। शीबा मीडिया नेटवर्क द्वारा आयोजित इस भव्य अवार्ड फंक्शन  में बॉलीवुड की तमाम नामचीन हस्तियों , कलाकारों व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

यूथ आइकॉन इंडिया अवार्ड नाइट में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री निलोफर गेसावत व खूबसूरत सना अली खान को सम्मनित किया गया l गौरतलब हो की निलोफर गेसावत हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही सनी देओल अमीषा पटेल अभिनीत गदर 2 में बेहद महत्वपूर्ण किरदार में नजर आई थी उनकी आने वाली कई फिल्में लाइनअप में हैं।

साथ ही सना अली खान जो की बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं एक शानदार अभिनेत्री के साथ ही समाज सेविका भी हैं वह आए दिन सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता करती रहती हैं ,उन्होंने बेहद कम समय में मुंबई नगरी में अपनी खास पहचान बनाई है उन्हे भी यहां सम्मानित किया गया।

आयोजन में अभिनेता पृथ्वी ,सुनील पाल ,अली खान, होस्ट सूफियान कपाड़िया,,अभिनेत्री निलोफर गेसावत,सना अली खान व यूथ आइकॉन इंडिया अवॉर्ड के आयोजक गणेश शाहू व शीबा शेख सहित कई अन्य मशहूर फिल्मी हस्तियां व कलाकर मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

International Padman Movie Lead Role got 15 National & International Awards

सीतापुर: संगीत की दुनिया में नया टेलेंट अश्विनी निषाद को तेरा तू वजूद मेरा के लिए अभिनेत्री अमीषा पटेल के हाथों मिला अवॉर्ड

Goa: International Film Festival Goa became a memorable place, participation of many legendary craze