हरियाणा: इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ग्रेट ऑफ हरियाणा में फिल्म इंडस्ट्री की महान हस्तियों को जगत सिंह जाखड़ सिने अवार्ड से किया सम्मानित
हरियाणा(हिसार): इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ग्रेट ऑफ हरियाणा में फिल्म इंडस्ट्री की महान हस्तियों को जगत सिंह जाखड़ सिने अवार्ड से किया सम्मानित
मायानगरी से अमित कुमार की रिपोर्ट।
हिसार की गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सटी में आयोजित दो दिवसीय
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हरियाणा कला परिषद हिसार मंडल के कलाकारों ने हरियाणवी नृत्य में धूम मचाई। वही हरियाणा कला परिषद के अतिरिक्त निदेशक श्री महावीर सिंह गुड्डू इंटरनेशनल लोक कलाकार ने अपने प्रस्तुति से सभी दर्शकों की वह वाही लूटी। यह फिल्म फेस्टीवल यूनिवर्सल फिल्म मेकर्स कॉउंसिल और भारतीय सिनेमा कला परिषद की तरफ से आयोजित किया गया। भारतीय सिनेमा कला परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जुगलान ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया।


वही डॉ, एम, ए मूम्मीगटी ने आए हुए सभी कलाकारों को फिल्म फेस्टिवल में पहुंचने पर बधाई दी। भारतीय सिनेमा कला परिषद के नॉर्थ जोन के अध्यक्ष संजय कायत व हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बहमनी ने स्टेज का सारा कार्य भार संभाला।


इस मौके पर हरियाणा के सुपरहिट कुछ कलाकारों मुख्यत त्रिलोकी वर्मा जी, लीला सैनी जी डॉक्टर अनूप लाठर जी और भी महान फिल्म इंडस्ट्री की महान हस्तियों को जगत सिंह जाखड़ सिने अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। संजय कायत के निर्देशन में हरियाणवी एकल नृत्य व हरियाणवी समूह नृत्य की अनेक परस्तुतिया दी गई।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें